पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 24 लाख का गांजा समेत 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 05:42 PM (IST)

हाथरस: उत्तर प्रदेश सरकार माफियाओं और अपराधियों पर तेजी से कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में हाथरस पुलिस भी माफियाओं की धरपकड़ में जुटी हुई है। जनपद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार गांजा तस्कर तस्करी करने की फिराक में है। पुलिस को मिली सूचना पर पुलिस हरकत आई में आई। आनन-फानन में घेराबंदी करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 158 किलोग्राम गांजा किया बरामद किया है। जिसकी कीमत 24 लाख बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला हाथरस जिले का बताया जा रहा है। जहां पर चार गांजा तस्कर गांजा की सप्लाई करने की फिराक में थे। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 158 किलोग्राम गांजा किया बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल मामले का खुलासा करते हुए बताया आरोपियों के पास से  158 किलोग्राम गांजा बतरामद किया गया है। उसकी कीमत लगभग 24 लाख रुपए है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जेल भेज दिया गया है। 

Content Writer

Ramkesh