इंसानियत शर्मसार: बिहार से लाया दुल्हन, गांव में आकर लगा दी बोली

punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 04:33 PM (IST)

बागपत(उप्र): उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बिहार से लाई गई महिला की बोली लगा दी गई। जिस पर कुछ युवकों के बीच कहासुनी भी हो गई।

जानकारी मुताबिक एक युवक बिहार की महिला को लेकर गांव में पहुंचा। यहां पहुंचकर उसने गांव के लोगों से उस महिला के साथ शादी करने को कहा और बदले में पैसों की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद एक घर में बैठकर महिला की बोली लगाई गई। महिला को खरीदने के लिए युवकों के बीच झगड़ा हो गया।

विवाद को बढ़ता देख युवक महिला के साथ गांव से अचानक गायब हो गया। बताया जा रहा है कि महिला की बोली 85 हजार रुपए तक पहुंच गई थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में किसी भी जानकारी के होने से साफ इनकार किया है। दिनभर इस बात की चर्चा पूरे गांव में होती रही।

Anil Kapoor