Bareilly News: बाइक सवार ने राह चलते की छेड़खानी, पत्थर चलाकर मारी छात्रा...आरोपी की तलाश

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2024 - 01:11 PM (IST)

बरेली ( जावेद खान ): उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दुस्साहसिक घटना सामने आई है। स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ बाइक सवार शोहदे ने छेड़खानी कर दी। छात्रा के विरोध करने पर भी वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। उसने बाइक रोकी तो छात्रा ने सड़क से पत्थर उठाकर आरोपी को फेंककर मारा। इसके बाद छात्रा उससे बचने के लिए वापस भाग गई। वहीं आरोपी भी वहां से चला गया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

छेड़खानी की घटना बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में पांच सितंबर को हुई। सीसीटीवी फुटेज में तीन लड़कियां सड़क पर जाती दिख रही हैं। इनमें एक लड़की स्कूल ड्रेस में है। इसी दौरान पीछे से आया बाइक सवार युवक उससे छेड़खानी करता है। तीन लड़कियों उसकी हरकत को अनदेखा कर चलती रहती हैं, लेकिन युवक मोड़ पर अपनी बाइक रोक देता है। 

यह देख छात्रा के साथ चल रहीं दोनों लड़कियां पीछे भाग जाती हैं, वहीं छात्रा सड़क से पत्थर उठाकर युवक को फेंककर मारती है और खुद पीछे लौट जाती है। बाद में आरोपी युवक भी फरार हो जाता है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।    
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static