बाइक सवार बदमाशों ने दुल्हे की कार पर चलाई गोली, चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Saturday, May 22, 2021 - 04:07 PM (IST)

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां ग्रामसभा में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने दुल्हे की कार पर गोली चलाई जिसमें उसका चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजवाया।

पुलिस के अनुसार बारात जिले के ही बदलापुर से असवां गांव के रमाशंकर तिवारी के यहां आई हुई थी। जिस व्यक्ति को गोली लगी है, वह दुल्हे का चचेरा भाई शुशांत पांडेय है। वह गाड़ी चला रहा था। दो बाइक सवार बदमाश आए और तमंचे से कमर में गोली मारकर रफूचक्कर हो गए। लोगो के पीछा करने के बाद भी कोई पता नहीं चला कि शूटर कहाँ निकल गए। गोली लगने वाला व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। 

Content Writer

Umakant yadav