बिकरू कांड में घायल सिपाही का छलका दर्द, कहा- विकास दुबे का एनकाउंटर शहीद सिपाहियों को सच्ची श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 02:26 PM (IST)

बुलंदशहर: कानपुर के बिठूर थाने में तैनात और विकास दुबे की गोली का शिकार सिपाही अजय कश्यप ने विकास दुबे के एनकाउंटर पर खुशी जाहिर की है। अजय का कहना की हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का एनकाउंटर शहीद पुलिसकर्मियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।

बता दें कि ऑपरेशन में शामिल एवं गोली लगने से घायल सिपाही अयह कश्यप ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर के एनकाउंटर से पुलिस का इकबाल बुलंद हुआ है। कहीं न कहीं इस घटना के बाद पुलिस पर आम नागरिक का विश्वास मजबूत होगा। पुलिसकर्मियों को मौत की नींद सुलाने वाले विकास दुबे के एनकाउंटर से पुलिस के हर उस जवान को सुकून पहुंचेगा जो उस रात ऑपरेशन में शामिल था। अजय ने यह भी कहा कि अगर अपराधी ऐसा दुस्साहस करेंगे तो उनका अंजाम विकास दुबे जैसा होगा।

गौरतलब है कि अजय 2 जून को विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम का हिस्सा थे। ऑपरेशन में शामिल अजय कश्यप को दो गोलियां लगी थी। फिलहाल इस वक्त अजय कश्यप बुलंदशहर के डिबाई अपने घर पर आराम पर हैं।

Edited By

Umakant yadav