बिकरू कांड: विकास दुबे के भाई दीपक पर आर्म्स एक्ट के तहत UP पुलिस ने दर्ज की FIR

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 02:12 PM (IST)

कानपुरः उत्तर प्रदेश कानपुर में बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के भाई दीपक दुबे पर चौबेपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर की है। पुलिस ने लखनऊ जेल जाकर उसके बयान लिए, तो उसने यह बात कबूली कि उसने अपनी सेमी ऑटोमेटिक राइफल विकास दुबे को दे रखी थी।

बता दें कि बिकरू कांड के बाद दीपक दुबे फरार हो गया था। लखनऊ में धोखाधड़ी का एक केस दर्ज हुआ और चौबेपुर में दो केस दर्ज हुए। इसमें फर्जी शपथ पत्र देने और फेक आईडी पर सिम लेने के केस शामिल हैं। दो सप्ताह पहले वह लखनऊ कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था।

एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक दीपक ने बताया कि जब से विकास जेल से छूटा था तब से (एक साल से) राइफल उसी के पास थी। एसपी का कहना है कि जिसके नाम शस्त्र लाइसेंस होता है, वही शस्त्र का इस्तेमाल कर सकता है। दीपक की राइफल अभी तक बरामद नहीं हो सकी है।

 

Moulshree Tripathi