बिकरू कांड: विकास दुबे के दो सहयोगी महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2020 - 03:46 PM (IST)

मुंबई-कानपुर : एटीएस ने दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के दो फरार सहयोगियों को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी और उसके चालक सोनू तिवारी हाल में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के सिलसिले में वांछित थे। वे 2001 में राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की हत्या के मामले में भी वांछित थे।

उन्होंने कहा कि मुंबई एटीएस की जुहू इकाई की टीम ने दोनों को ठाणे के कोलशेट से गिरफ्तार किया। विकास दुबे शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में मारा गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static