बर्ड फ्लूः आसमान से अचानक जमीन पर गिरा कबूतर, फड़फड़ाने के बाद मौत, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 06:22 PM (IST)

बुलंदशहर: कोरोना संकट के बीच देश भर के साथ ही उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत भी बढ़ती जा रही है। कानपुर चिड़ियाघर में पहले केस की पुष्टि के बाद जू को बंद कर दिया गया है। बुलंदशहर में आसमान में उड़ते हुए जमीन पर अचानक से कबूतर गिरा, जिससे इलाके में लोगों में बर्ड फ्लू की आशंका में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि बुलंदशहर के कस्बा स्याना में अचानक आसमान में उड़ता हुआ कबूतर जमीन पर गिर गया। इसके बाद 2 मिनट तक फड़फड़ाने के बाद कबूतर की मौत हो गई। कबूतर को नीचे जमीन पर गिरता हुआ देख आसपास में खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। फिलहाल कोई अधिकारी कबूतर की जांच करने मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं घटना के बाद नगर में बर्ड फ्लू की चर्चा होने लगी।

Moulshree Tripathi