लॉकडाउन के बावजूद बर्थडे पार्टी मनाना पड़ा भारी, पुलिस ने बीडीसी को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2020 - 02:51 PM (IST)

रामपुर:  कोरोना के खतरे को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया गया है इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री खुद राष्ट्र के नाम दो बार संबोधन दे चुके हैं। वहीं रामपुर से चौंकाने वाला मामला सामने​ ​आया है। जहां एक गांव में बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। इसमें 100 से भी ज्यादा लोग शामिल थे। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पार्टी बंद कराया और लोगों को घर भेजा। पार्टी का ​​आयोजन करने वाले बीडीसी मेंबर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

रामपुर के जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि केमरी थाना क्षेत्र के पट्टी गांव में बीडीसी मेंम्बर के घर पर बेटे का जन्मदिन मनाया जा रहा था। जन्मदिन पर आयोजित पार्टी में 100 से अधिक लोग खाना खा रहे थे। वहीं दूसरी ओर टांडा क्षेत्र के लांबा खेड़ा में एक मदरसा बंद नहीं किया गया। वहां पर 100 से अधिक बच्चे हैं। डीएम ने बताया कि सूचना पर जांच करायी गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मदरसा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।

DM ने बताया कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, इस दौरान गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप खुलेंगे लेकिन, होम डिलीवरी की सुविधा रहेगी।रामपुर में अलग-अलग स्थानों पर बेवजह घरों से निकलकर घूम रहे दस लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कई लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static