भाजपा विकास करती और कांग्रेस भ्रष्टाचार: केशव प्रसाद मौर्य

punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2017 - 04:43 PM (IST)

चित्रकूटः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक प्रैस वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने पर विकास करती है, जबकि कांग्रेस की सत्ता आती तक वह सिर्फ भ्रष्टाचार करती है।

मौर्य ने सोमवार को पगार खुर्द, तिघरा व पिपरीकला में जनसभाओ को संबोधित किया। उन्होंने जहां एक ओर मध्यप्रदेश की सड़कों की तारीफ की तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास करती है और जब कांग्रेस की सत्ता आती तब वह सिर्फ भ्रष्टाचार करती है।

मौर्य ने कहा कि उत्तरप्रदेश एक बड़ा राज्य है और वहां की आबादी मध्यप्रदेश से 3 गुनी ज्यादा है। इसके साथ ही कहा कि 15 सालों से परेशान यूपी की 22 करोड़ जनता ने कमल खिलाकर सबका साथ और सबके विकास के लिए हमें चुना है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार लगातार विकास का काम कर रही है इसलिए विकास की खातिर लोग यहां भी कमल खिलाएं।