"कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से भाजपा घबराई"

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 11:50 AM (IST)

बस्तीः उत्तर प्रदेश के पूर्व मत्रीं और बस्ती लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह ने दावा किया कि देश मे कांग्रेस के तेजी से बढ़ते जनाधार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता घबराये हुए हैं। 

सिंह ने पत्रकारों से कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आतंकवाद को रोकने मे विफल भाजपा का जनाधार निरन्तर घटता रहा है। विदेशो से कालाधन लाने और सभी के खातों मे 15 लाख रूपया भेजने की बात हवा-हवाई साबित हुई हैं।

बता दें कि हाल ही में सपा से दरकिनार होकर राजकिशोर ने कांग्रेस का दामन थामा है। राज किशोर सपा सरकार में बागवानी व पंचायती राज मंत्री रहे। बस्ती मंडल की तीन सीटें बसपा के खाते में जाने से राज किशोर सिंह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज चल रहे थे। सीट बदले जाने को लेकर राजकिशोर ने पहले खूब जोर आजमाइश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो बगावत का बिगुल बजा दिया। हर्रैया विधान सभा से तीन बार विधायक और तीन बार मंत्री रह चुके राजकिशोर सिंह वर्ष 2017 का विधान सभा चुनाव मोदी और योगी लहर में हार गए थे।

Ruby