भाजपाः UP विस इलेक्शन से पहले UP में भर जाएंगे आयोग और निगमों के सभी रिक्त पोस्ट

punjabkesari.in Friday, Jun 04, 2021 - 09:23 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में एक तरफ तो आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी में भी आंतरिक कलह की तस्वीर सामने दिखाई दे रही है। ऐसे में  बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के 3 दिन लखनऊ में रह कर बैठक की कमान संभाली व तमाम बैठकों के माध्यम से हल निकालने व रणनीति भी बनाई। जिसके तहत प्रदेश में जल्द आयोग, निगमों के सभी रिक्त पद भर जाएंगे।

गौरतलब है कि बीएल संतोष ने प्रदेश के मंत्रियों और पदाधिकारियों से वर्तमान हालात जिसमें आगामी चुनाव व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भी बड़ा मुद्दा रही। इसमें सबसे ज्यादा फोकस इस बात की थी कि प्रदेश में तमाम निगम आयोगों और प्रकोष्ठ में जगह खाली हैं और सरकार इन्हें भर नहीं रही है, इसके चलते बड़ी दिक्कतें हो रही हैं। लिहाजा कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

बता दें कि सूत्रों के अनुसार संगठन ने सरकार के साथ मिलकर इन खाली जगहों को भरने की कवायद शुरू कर दी है, जो आने वाले 1 महीने में पूरी हो जाएगी। ऐसे में यूपी विस चुनाव का शुभारंभ होने कुछ महीने पहले इन पदों को भरकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी को बहुत हद तक कम करने की कोशिश शुरू की जायेगी।

आगे बता दें कि प्रदेश में अल्पसंख्यक आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, अन्य पिछड़ा आयोग में अध्यक्ष का पद लंबे समय से खाली हैं। भाजपा में महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा अनुसूचित जाति मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा में अध्यक्ष भी नहीं हैं। वहीं पार्टी के मीडिया, मीडिया संपर्क, प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार में टीम की कमी, विधि प्रकोष्ठ, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ समेत कई प्रकोष्ठों मे नियुक्तियां होनी बाकी है।

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi