संविधान को बदलने की साजिश कर रही BJP और RSS: सावित्री बाई फुले

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2019 - 12:09 PM (IST)

बहराइचः बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस भारतीय संविधान को बदलने की साजिश कर रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में संविधान सुरक्षित नहीं है। वह एक तानाशाह बनकर काम कर रहे हैं, जिससे भारत के संवैधानिक ढंचे को खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान को बचाने के लिए ही उन्होंने भाजपा को छोड़ा है और आगामी लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस के टिकट पर बहराइच से चुनाव लड़ेंगी।

बता दें कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद सावित्री बाई फुले पहली बार गुरुवार को बहराइच पहुंची थीं। यहां नगर अध्यक्ष जकारिया सहित सैकड़ों कार्यकर्तों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने उक्त बातें कहीं।

 

Tamanna Bhardwaj