स्वतंत्रता आंदोलन से BJP और RSS का कोई संबंध नहीं: अखिलेश यादव​​​​​​​

punjabkesari.in Monday, Aug 09, 2021 - 08:05 PM (IST)

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'अगस्त क्रांति दिवस' के मौके पर भारतीय जनता पार्टी  पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भाजपा और उसके मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई संबंध नहीं था। सोमवार को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में यादव ने कहा,''भाजपा और उसके मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई संबंध नहीं था। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में काकोरी शहीद स्मारक का आयोजन भाजपा का ढोंग है।'' गौरतलब है कि आजादी की लड़ाई के काकोरी कांड की वर्षगांठ पर सोमवार को भाजपा ने शहीदों को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया, ''अगस्त क्रांति दिवस के एक दिन पूर्व आगरा में पुलवामा के अमर शहीद की पत्नी एवं बेटों को, शहीदों के लिए की गयी घोषणाओं की पूर्ति की मांग करने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने न देकर अपमानित कर भगा देना अति निंदनीय घटना है।'' यादव ने कहा, ''भाजपाइयों ने कभी शहादत नहीं दी, वह शहीदों का सम्मान करना क्या जानें, भाजपा सामाजिक सद्भाव के खिलाफ काम करती है और अंग्रेजों की तरह भाजपा की कोशिश समाज का विघटन करने की रहती है, इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static