प्रत्याशी की मौजूदगी में बीजेपी और सपा समर्थक आपस में भिड़े, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 01:16 PM (IST)

बलिया: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा की  57 सीटों पर मतदान चल रहा है। वहीं इसी बीच एक मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो बांसडीह विधानसभा क्षेत्र का है। दरअसल, एनडीए प्रत्याशी केतकी सिंह के पक्ष में दबाव बना कर  मतदान कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी जानकारी सपा कार्यकर्ताओं को लग गई। जिसे लेकर सपा और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि बांसडीह विधानसभा क्षेत्र बीजेपी और निषाद पार्टी की तरफ से महिला प्रत्याशी केतकी सिंह भी मैदान में है। वहीं सपा से नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी है, जो लगातार चौथी बार इस विधानसभा से चुनावी मैदान में हैं। तो दूसरी तरफ इसी विधानसभा से आठ बार कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे स्वर्गीय बच्चा पाठक के पौत्र पुनीत पाठक पहली बार कांग्रेस से प्रत्याशी हैं। इसके अलावा बीएसपी से मानती राजभर मैदान में हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static