लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP ने 6 जिलाध्यक्षों के नामों का किया एेलान

punjabkesari.in Sunday, Jul 29, 2018 - 11:23 AM (IST)

लखनऊः आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को 6 जिलों के पार्टी अध्यक्ष के नाम घोषित किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने रायबरेली, पीलीभीत, मथुरा, हाथरस, सहारनपुर महानगर एवं रामपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित किए।

नवनियुक्त जिलाध्यक्षों में रामपुर से मोहनलाल सैनी, रायबरेली से रामदेव पाल, पीलीभीत से राकेश गुप्ता, मथुरा से नागेन्द्र सिकरवार, हाथरस से गौरव आर्य और सहारनपुर से राकेश जैन का नाम शामिल है। 

Deepika Rajput