BJP ने मेनिफेस्टो कमेटी का किया गठन, राजनाथ सिंह को बनाया गया कमेटी के अध्यक्ष

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 04:05 PM (IST)

लखनऊ: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा ने चुनाव घोषणा पत्र समिति की घोषणा की है। इस समिति में कुल 27 सदस्य रखे गए हैं, जिनमें से यूपी के 5 सदस्य शामिल हैं। राजनाथ सिंह को समिति के अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, निर्मला सीतारमण को समिति के संयोजक और पीयूष गोयल को समिति के सह-संयोजक बनाया गया है। निर्मला सीतारमन तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करेंगी। महाराष्ट्र से दो, बिहार से दो और ओडिशा से तीन सदस्य बनाए गए हैं।

देखें पूरी लिस्ट:-



बता दें कि भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र समिति में हर राज्य के प्रतिनिधि को शामिल किया है। उत्तर प्रदेश से स्मृति ईरानी, केशव प्रसाद मौर्य, तारिक मंसूर और राधामोहन दास अग्रवाल, बिहार से रविशंकर प्रसाद और सुशील मोदी, कर्नाटक से राजीव चंद्रशेखर, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, हरियाणा से ओपी धनखड़, दिल्ली से मनजिंदर सिंह सिरसा, झारखंड से अर्जुन मुंडा को सदस्य बनाया गया है। राजस्थान से भूपेंद्र यादव और वसुंधरा राजे, अरुणाचल प्रदेश से किरेन रिजीजू, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान और जुएल ओराम, गुजरात से भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश से मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान, केरल से अनिल अंटोनी को सदस्य बनाया गया है।
 

Content Editor

Harman Kaur