सपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बीजेपी ने समाप्त कर दियाः प्रभु नारायण

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2017 - 03:23 PM (IST)

चंदौलीः 09 अगस्त को क्रांति दिवस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर देश बचाओ देश बनाओ रैली का आयोजन किया गया। वाराणसी मंडल में सपा के विधानसभा से विधायक प्रभु नारायण यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा नेताओं ने हिस्सा लिया। जिसके चलते सपा नेताओं ने जमकर केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला बोला।

सपा विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि मैं बधाई देता हूं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश को, जिन्होंने आज के एेतिहासिक दिन पर देश बचाओ देश बनाओ का फैसला लिया है। आज हिन्दुस्तान की सारी सीमाएं सुरक्षित है। हिन्दुस्तान में जो कल्याणकारी योजनाएं पूर्व सरकारों द्वारा चल रही थी उनको समाप्त कर दिया गया है। पूर्व सरकार में बढ़ी तेजी से उज्जवला योजना चली थी, लेकिन आज घरों में चूल्हें होते हुए भी सिलेण्डर में गैंस भरवाने के लिए लोगों के पास पैसे नहीं है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगार लोग किसी तरह मोहल्लों में छोटी-छोटी संस्थाए खोल कर अपनी जीविकोपार्जन कर रहे थे। उन संस्थाओं को बंद कराने का काम किया जा रहा है और उनको मानता भी नहीं दी जा रही है। यहीं नहीं करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवा भी बीजेपी सरकार के कारण डीजल के अभाव के अभाव में ठप हो गई है।

पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि यह हल्ला बोल कार्यक्रम है। पूरे प्रदेश में हमारे साथियों के ऊपर बहुत जुल्म हो रहा है। अब हम लोग रोड़ पर उतरने वाले है। झूठ बोलने वालों और अत्याचारियों से हम अपने देश को बचा रहा है।