BJP ने युवाओं को संगठन में दी नई जिम्मेदारी, राहुल राज रस्तोगी को बनाया अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 03:02 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां जुटी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की सत्ता में बने रहने के लिए भारती जनता पार्टी युवाओं को जोड़ कर संगठन में जिम्मेदारी दे रही है। भारतीय जनता पार्टी ने अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी को नियुक्त किया है। राहुल राज पूर्व मं युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे है इसके साथ ही राहुल युवा मोर्चा की तरफ से काशी और लखनऊ के 2017 लोकसभा चुनाव में भी सक्रिय रहें। इसके उपरांत लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट और उन्नाव के बांगरमऊ सीट से हुए उपचुनाव में युवाओं के साथ पूरी सक्रियता से नव मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का काम राहुल राज द्वारा किया गया।

बता दें कि इसके उपरांत लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट और उन्नाव के बांगरमऊ सीट से हुए उपचुनाव में युवाओं के साथ पूरी सक्रियता से नव मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का काम राहुल राज द्वारा किया गया। लखनऊ महानगर के निवासी राहुल के साथ प्रदेशभर के युवाओं से सीधे जुड़े हुए है।अब से पहले व्यापार जगत के कई व्यापारिक संगठनो एवं सामाजिक संस्थाओं का नेतृत्व भी करते आए हैं राहुल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राहुल कई सारे प्रमुख अभियानों के संयोजक और मंडल के प्रभारी रहते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य पूरी सक्रियता से करते आ रहे है।

अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर राहुल राज ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल एवं अमरपाल मौर्या क्षेत्रीय प्रभारी के मार्गदर्शन में टीमवर्क के साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाने के साथ- साथ हर बूथ पर मजबूत करने का कार्य करूँगा।भाजपा सरकार की 2022 चुनाव की रणनीति बताते हुए राहुल ने कहा की भाजपा संगठन आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। युवा शक्ति के साथ 2022 में भाजपा प्रचंड बहुमत के यूपी में सरकार बनाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static