BJP प्रत्याशी दयाशंकर सिंह की गाड़ी पर हमला, सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 09:36 AM (IST)

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया सदर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी दयाशंकर सिंह की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। बताया जा रहा है कि अखार गांव में प्रचार के दौरान उन पर हमला किया गया। जिसमें वो बाल- बाल बच गए। वहीं उन्होंने हमले का आरोप सपा कार्यकर्ताओ पर लगाया है। उनकी शिकायत पर पुलिस एक युवक को हिरासत में ले लिया है। घटना में शामिल UP 32 EK 7273 नंबर की फॉर्च्यूनर को भी हिरासत में ले लिया है। विधिक कार्रवाई कर रही है। 



वहीं इस मामले बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने सपा के प्रत्याशी नारद राय पर लगाया गंभीर आरोप लगाया।  कहा कि जेल में बंद कुख्यात माफिया  के लोगो ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया। नारद राय के घर के लोग उसमे गिरफ्तार है। उनहों ने कहा कि हार की बौखलाहट से नारद राय हताहत है।  वहीं नारद राय ने कहा उनकी किसी से लड़ाई नही है पार्टी पिछले पांच चरण में ही चुनाव जीत चुकी है। फर्जी तरीके से कार्यकताओं पर आरोप लगाया जा रहा है।



बता दें कि  जिले में सात विधानसभा सीट है। इस बार के बार बागी और पार्टियों से बगावत भी खूब चर्चा में है। दल बदल करने वालों ने अपने दलों को जहां चुनावी समय में उतर कर चुनौती पेश की है वहीं सीट बचाने के लिए भी दलों की ओर से खूब खींचतान हो चुकी है। बलिया सदर, बैरिया, बांसडीह, फेफना, बेल्थरा रोड, सिकंदरपुर और रसड़ा में भाजपा के लिए इस बार बड़ी चुनौती है। दरअसल, बैरिया विधान सभा से बीजेपी के विधायक सुरेन्द्र सिंह का टिकट काट दिया जिसके बाद मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं सुरेन्द्र सिंह ने भाजपा से बगावत कर के  वीआइपी पार्टी  से चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में भाजपा के लिए इस बार किसी चुनौती से कम नहीं है। फिलहाल अब इसका फैसला 10 मार्च को ही होगा। 

Content Writer

Ramkesh