कौशांबी में BJP प्रत्याशी कल्पना सोनकर ने सपा को दो मतों से हराया, जिले में खिला कमल

punjabkesari.in Saturday, Jul 03, 2021 - 06:48 PM (IST)

कौशांबी: जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की कल्पना सोनकर ने सपा विजमा दिवाकर को दो वोटों से पराजित किया।इसमें बीजेपी समर्थित कल्पना सोनकर को 13 तो सपा की विजमा दिवाकर को 11 वोट मिले। भाजपा यहां दो मतों से जीतने में कामयाब रही। कुल 26 सदस्यों में से वार्ड नम्बर तीन के सदस्य अरसी जाफरी वोट डालने ही नहीं आए। 25 सदस्यों ने मतदान किया। एक का वोट अनवैलिड करार दे दिया गया। वही सपा प्रत्याशी विजमा दिवाकर ने प्रशासन पर बेईमानी का इल्जाम जरूर लगाया है।

बता दें कि मतदान का समय खत्म होने के फौरन बाद मतगणना कराई गई। कुछ ही देर बाद रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) सुजीत कुमार ने परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम आने और इससे पहले कई बार सपाइयों ने बेईमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने की कोशिश की। वे प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। आरओ ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करा दिया गया है। जीते प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया है। 

Content Writer

Ramkesh