अम्बेडकरनगर जिले में खिला कमल, भाजपा प्रत्याशी साधु वर्मा ने सपा प्रत्याशी को हराया

punjabkesari.in Saturday, Jul 03, 2021 - 09:12 PM (IST)

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के श्याम सूंदर वर्मा साधु वर्मा ने समाजवादी पार्टी के अजीत यादव को हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की है। 41 सदस्यों वाली जिला पंचायत में भाजपा को 30 मत मिले जबकि सपा को 10 मतों से संतोष करना पड़ा। जबकि एक मत निरस्त हो गया। 

बताया जा रहा है कि जिला पंचायत के इस चुनाव में अंतिम समय में सपा के कुछ सदस्यों ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर दिया। जिससे सपा को हार का सामना करना पड़ा। सपा के लिए अम्बेडकर नगर जिले यह बड़ा झटका माना जा रहा है। सपा प्रत्याशी अजीत यादव ने मतदान के बहार निकलकर यह मान लिया कि यह शासन सत्ता का चुनाव है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके सदस्यों को डराया धमकाया गया। वही भाजपा से जीते श्याम सुंदर वर्मा उर्फ़ साधु वर्मा ने जीत के लिए सभी को धन्यवाद दिया।  ज़िले के सम्पूर्ण विकास का दावा किया है। 

Content Writer

Ramkesh