मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी जनता के सामने नतमस्तक होकर मांगे वोट

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 06:24 PM (IST)

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा आक्रामक प्रचार कर रही है। इसी क्रम में जौनपुर की मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह ने जनता के सामने नतमस्तक होकर जीत के लिए वोट मांगे। इस दौरान मंच बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिह भी मौजूद रहे। उन्होंने जनता को संबोधित भी किया साथ ही मनोज सिंह को जिताने के लिए जनता से अपील की।

बता दें कि सपा के कद्दावर नेता रहे पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के निधन के बाद मल्हनी विधानसभा की सीट खली हुई है। सपा से पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव को टिकट दिया है। सपा ने अपनी इस परंपरागत सीट को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। साथ ही सता पक्ष भी विपक्ष के गढ को जीतने के लिए सरकार की उपलब्धियां गिना रहा है।

Ramkesh