मसूद अजहर को अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किए जाने पर BJP ने दी मोदी को बधाई

punjabkesari.in Friday, May 03, 2019 - 12:19 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मसूद अजहर को अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किए जाने को आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि मसूद अजहर का अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित होना पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के विरूद्ध बड़ी सफलता है। पाण्डेय ने कहा कि यह ना सिर्फ भारत की कूटनीतिक सफलता है बल्कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह नया भारत है। विश्व के सभी मंचों पर हमारी बात सुनी जाती है और मानी जाती है। पाण्डेय ने कहा अजहर को अंर्तराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करना भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है।

 

Ruby