यूपीः भाजपा ने गठित की प्रदेश कार्यकारिणी, 8 दलित एवं 12 पिछड़ी जातियाें को मिला मौका

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 03:21 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने संठन को मजबू बनाने के लिए पार्टी कार्यताओं को नई जिम्मेदारी सौप दी है। उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सात-आठ माह के मंथन के बाद आज कार्यकारणी की घोषणा की। संठन में जातिया समीकरण को भी ध्यान में रख कर पार्टी में सभी को मौका दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। जिसमे 16 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश महामंत्री, 16 प्रदेश मंत्री और 2 कोषाध्यक्ष को जगह दी गई है। आठ दलित एवं 12 पिछड़ी जाति के नेताओं को कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

बता दें कि भाजपा ने 41 सदस्यीय टीम में 7 ब्राह्मणों को जगह दी है। 16 सदस्यीय प्रदेश उपाध्यक्ष की टीम में विजय बहादुर पाठक और ब्रज बहादुर उपाध्याय ब्राह्मण है। जबकि 7 सदस्यीय प्रदेश महामंत्री की टीम में भी 2 ब्राह्मण शामिल है। जिनमें गोविंद नारायण शुक्ल और सुब्रत पाठक शामिल हैं। 16 सदस्यीय प्रदेश मंत्री की टीम में 3 ब्राह्मण शामिल किए गए हैं। जिनमें त्र्यम्बक त्रिपाठी, प्रांशु दत्त द्विवेदी और मीना चौबे शामिल हैं। 41 सदस्यीय टीम में संतुलन बनाने के लिए 6 ठाकुर नेताओं को भी शामिल किया गया है। वहीं आठ दलित एवं 12 पिछड़ी जाति के नेताओं को कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

गौरतलब है कि प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के चयन की प्रक्रिया लॉकडाउन में शुरू हुई थी। पुराने नेताओं की स्कैनिंग की गई। जो मंत्री या अन्य पदों पर है उनकी कार्यकारिणी से छुट्टी की गई है। साथ ही पिछली कार्यकारिणी में जिन्होंने मेहनत की है उनका प्रमोशन किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static