BJP पार्षद शिव कुमार पर गोली और बम से हुए हमले का CCTV फुटेज आया सामने

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2019 - 04:24 PM (IST)

प्रयागराजः प्रयागराज में शुक्रवार रात बीजेपी पार्षद शिव कुमार पर जानलेवा हमला किया गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों तरफ से फायरिंग और पत्थर फेंके जा रहे हैं।

धूमनगंज थाना क्षेत्र के गढ़वा इलाके के रहने वाले शिव कुमार भारतीय वार्ड नंबर 4 जयंतीपुर से बीजेपी पार्षद हैं। शुक्रवार रात शिव कुमार अपने भतीजे मनीष के साथ कहीं जाने के लिए निकले। इस दौरान छह से आठ बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। उन्होंने फायरिंग करते हुए बमबाजी भी की। फायरिंग और बमबाजी के दौरान बिजली चली गई। इसका फायदा उठाकर वह सब भाग निकले।

इस दौरान सीने के पास गोली लगने से शिव कुमार जख्मी हो गए। वहीं मनीष के पैर में गोली लगी। आसपास के लोग दौड़ते हुए पहुंचे और दोनों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए। दोनों खतरे से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी पूछताछ में जुटे हुए हैं।

Deepika Rajput