देश के मुसलमानों को तालिबान और आतंकवाद से जोड़कर बदनाम कर रही भाजपा:आचार्य प्रमोद कृष्णम

punjabkesari.in Tuesday, Aug 31, 2021 - 01:56 PM (IST)

सम्भल: प्रसिद्ध कल्कि पीठ पीठाधीश्वर आचार्य और कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने समाजवादी पार्टी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, भाजपा देश के मुसलमानों को बदनाम कर रही है। देश के मुसलमानों को तालिबान से जोड़ कर देख रही है। जबकि देश के मुसलमानों का तालिबान से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा, देश का मुस्लिम बीरअब्दुल हमीद, अब्दुलकलाम आजाद, अस्फाकउत्लाहं खां, एपी जी अल्दुल कलाम, को अपना आदर्श मानता है। उसके बावजूद भी देश के मुसलमानों को षड्यंत्र के तहत भाजपा बदनाम कर रही है।

उन्होंने ने कहा सपा सांसद शफीकुर्रहमान जैसे समाजवादी पार्टी अनेक नेता है जो भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहें है। भाजपा मुस्लमानों को आतंकवाद और तालिबान से जोड़कर बदनाम कर रही है। जबिक देश के मुस्लमानों को इस से कोई लेना देना नहीं है। 

Content Writer

Ramkesh