पीलीभीत: भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीप शिखा का निधन, कई दिनों से चल रही थी बीमार

punjabkesari.in Sunday, May 09, 2021 - 09:09 AM (IST)

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष दीपशिखा गुप्ता का शुक्रवार रात ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। शहर की पॉश कॉलोनी गोदावरी निवासी व स्वस्ति हॉस्पिटल की मालिक दीपशिखा (45) बीते कई दिनों से बीमार चल रही थी,जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां करीब रात्रि एक बजे उनका देहांत हो गया।

भाजपा नेत्री के निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह,शहर विधायक संजय गंगवार पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, एडवोकेट अमिताभ त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सुरेश गंगवार आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Content Writer

Anil Kapoor