भाजपा विकास,रोजगार और किसानों के मुद्दों पर नहीं बात करती: अखिलेश यादव

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2020 - 12:29 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि विकास, रोजगार और किसानों के मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है। वह इन बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाकर जान-बूझकर दूसरी दिशा में राजनीति को ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा भाजपा लोगों को बहकाना जानती है।  वह ऐसे सपने दिखाती है जिसका धरती से कोई सम्बंध नहीं है। भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है।

फतेहपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर शौचालय बनाए जिनमें पानी ही नहीं है।  समाजवादी पार्टी ने बच्चों को लैपटॉप बांटे थे, आज 7-8 साल बाद भी वे ठीक-ठाक चल रहे है। भाजपा का नया बना शौचालय नहीं चल रहा है।

अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा सरकार को कुछ देना है तो लैपटॉप से कोई बड़ी चीज दें। कन्या विद्याधन जैसी योजना को आगे बढ़ाएं। भाजपा खुद तो कुछ कर नहीं रही है। समाजवादी पार्टी के कामों को ही अपना बताने में लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अभी तक जनहित की कोई योजना नहीं ला सकी है। समाजवादी पार्टी ने जो निर्माण कार्य किए उनको अपना बताने के लिए उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास कर रही है।  किसानों की हालत खराब है, बेरोजगार नौजवान मारे-मारे भटक रहे है. कानून-व्यवस्था चौपट है। रोज बच्चियों से बलात्कार हो रहे है लेकिन भाजपा सरकार को इनकी चिन्ता नहीं है। मंदिर-मस्जिद हिन्दू ,मुस्लिम के मुद्दों पर लोगों को भटका रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static