'सभी को न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं' के सिद्धांत पर राजनीति करती है भाजपा: राजनाथ

punjabkesari.in Wednesday, Feb 23, 2022 - 07:08 PM (IST)

देवरिया: समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस पर जाति धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘सभी के लिए न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं’ के सिद्धांत पर अमल करती है।

भलुअनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने जाति,पंथ और धर्म के आधार पर राजनीति करने वालों से दूरी बनाए रखते हुए भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा, बसपा और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त हैं जबकि भाजपा का आदर्श वाक्य है कि सभी के लिए न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं। भाजपा न्याय और मानवता की राजनीति करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करती है। हम भ्रष्टाचार के खतरे से समाज को मुक्त करने के साथ हम समाज और देश के कल्याण के लिए विकास के लिए कटिबद्ध हैं। अगर नया विकसित भारत बनाना है,तो एक नया उत्तर प्रदेश भी चाहिए। नए भारत का निर्माण करने में अपना सहयोग प्रदान करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static