मिशन 2024: वोटर चेतना महाअभियान के तहत नये मतदाता बनवाने में जुटी भाजपा
punjabkesari.in Friday, Aug 25, 2023 - 05:34 PM (IST)
बरेली: भाजपा कार्यालय पर वोटर चेतना महाअभियान को लेकर गुरुवार दोपहर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बताया गया कि चुनाव में सबसे मुख्य भूमिका मतदाताओं की होती है। इस अभियान में हम सभी को नए वोट बनवाने के लिए लोगों को जागरूक करना है। इसके जरिए भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए वोट बैंक बढाने की नए सिरे से तैयारी कर रही है।

मंडल स्तर पर वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशालाएं
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि 25 और 26 को मंडल स्तर पर वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशालाएं होनी हैं। 27 को सभी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि घर-घर जाकर वोटर सूची का अवलोकन करें, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा की जा सके है। सभी को प्रत्येक बूथ पर ज्यादा से ज्यादा नए वोट बनवाने का काम करना है। जिनकी आयु जनवरी 2024 में 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, उनका वोट बनवाना है। सभी बूथ समितियों में एक-एक बीएलए-2 बनाए जाएंगे।

चुनाव की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण कार्य हैः सांसद संतोष गंगवार
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि हम लंबे समय से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करते आए हैं, यह चुनाव की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। अपने-अपने गांव, क्षेत्र और वार्ड की मतदाता सूची को देखकर अवलोकन करें और ज्यादा से ज्यादा नए मतदाता बनवाएं।

सभी पदाधिकारियों को दी गई की जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को जिला, विधानसभा व मंडल स्तर पर वोटर चेतना महाअभियान की जिम्मेदारी दी। कहा कि जिनके वोट कट गए हैं या वोटर लिस्ट में पता या नाम गलत है, उनको भी फॉर्म 6,7,8 भरवा कर सही कराने का काम करें। संचालन जिला महामंत्री डॉ निर्भय गुर्जर ने किया।
वोटर चेतना महाअभियान में ये लोग रहे मौजूद
पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार, वीरेंद्र गंगवार, वीरू, रविन्द्र सिंह राठौर, पूरन लाल लोधी, सोमपाल शर्मा, मेघनाथ सिंह कठेरिया, वीरपाल गंगवार, चंचल गांववर, अजय सक्सेना, अभय चौहान, राहुल साहू, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अंकित शुक्ला, धर्म विजय गंगवार, चेयरमैन रश्मि जायसवाल, वीरपाल मौर्य, मुकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
UPPCS 2024 Final Result: पूजा तिवारी ने हासिल की 7 वीं रैंक बनी SDM, मेधावियों ने जिले का बढ़ाया नाम

