जाट वोटरों को लुभाने में जुटी भाजपा, RLD अध्यक्ष जयंत को लेकर अमित शाह ने कही ये बात

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 07:22 PM (IST)

लखनऊ/  दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा के चाणक्य  एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में  जाटों को अपने पक्ष में करने के लिए बैठक की। इस दौरान शाह ने कहा  2014,17,19 में अपने सरकार बनवायी है। उत्तर प्रदेश से मेरी राष्ट्रीय राजनीति शुरु हुई है। उन्होंने कहा तीनों चुनाव के दौरान जाट समुदाय ने हमे जिताया है। हमे पूरा विश्वास है कि इस बार प्रदेश की जनता एक बार फिर से कमल को खिलाएगी। उन्होंने कहा कि जाट समुदाय किसानों की सुनता है और भाजपा किसानों की सुन रही है।  उन्होंने कहा कि मुगलों से जाट समुदाय ने लड़ा हम भी मुगलों से लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि  जाट समाज की बात हमारे दिल में है भाजपा का जाट समुदाय पर उसका हक है।  इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस की सरकार ने चीनी मिलों को बंद कराया।  प्रदेश की योगी सरकार में कोई भी चीनी मिल बंद नहीं हुई।  वहीं उन्होंने RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। शाह ने कहा हम जयंत को चाहते हैं लेकिन जयंत ने गलत घर को चुन लिया।  जयंत को लेकर भाजपा में बड़ी संभावनाएं हैं।   

Content Writer

Ramkesh