24 घंटे में भाजपा सरकार को नई आर्मी भर्ती का नियम बदलना पड़ा, अग्निपथ स्कीम वापस लें: प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 01:43 PM (IST)

लखनऊ: सेना भर्ती के लिए केंद्र के द्वारा लाए गए अग्निपथ स्कीम के विरोध में पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इस स्कीम को लेकर पीएम मोदी को ट्वीट करते हुए लिखा कि "अग्निपथ स्कीम को तुरंत वापस लीजिए। 24 घंटे भी नहीं बीते कि भाजपा सरकार को आर्मी भर्ती का नियम बदलना पड़ा। इसका एक ही मतलब है कि जल्दबाजी में युवाओं में योजना थोपी जा रही है। "
PunjabKesari
केंद्र सरकार की नई अग्निपथ स्कीम में छात्रों और बेरोजगारों के विरोध प्रदर्शन के बाद 2 साल उम्र सीमा बढ़ा दी गई। अब साढ़े 17 साल से लेकर 23 साल तक के युवा इस स्कीम में हिस्सा ले सकेंगे। इससे पहले उम्र सीमा 21 साल तक की ही की गई थी।

ऐसा लग रहा है "नो रैंक, नो पेंशन" की स्कीम लागू की है
प्रियंका गांधी ने एक दिन पहले गुरुवार को लिखा था " सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं की आंखों में देश सेवा और मां-बाप की सेवा होती है। इसके अलावा घर परिवार और भविष्य के तमाम सपने होते हैं। नई सेना भर्ती योजना क्या देगी... इसका जवाब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना चाहिए। " 

प्रियंका गांधी ने कहा कि 4 साल बाद ना हाथ में नौकरी की गारंटी, न पेंशन की सुविधा रहेगी। ऐसा लग रहा "नो रैंक, नो पेंशन" की स्कीम लागू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static