किसानों के विनाश पर तुली है भाजपा सरकार: कांग्रेस

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 02:26 PM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव सुनील राय ने आरोप लगाया कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार मेहनतकश किसानों को समूल नष्ट करने में जुटी हुई है। राय ने बातचीत के दौरान कहा कि कृषि कानूनों को सरकार द्वारा वापस लेने के लिए किसानों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से चलाए जा रहे आंदोलन में कांग्रेस साथ है। पार्टी इस मामले में बिल्कुल पीछे नहीं हटेगी क्योंकि कांग्रेस का इतिहास रहा है।

उन्होंने कहा किसानों के साथ होने वाले हर अन्याय का हमेशा विरोध ही किया है। आन्दोलन का समाधान यही है कि तीनों काले कृषि कानून सरकार सरकार द्वारा वापस ले लिए जाये। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की पीड़ा नहीं दिख रही है। उन्होंने वृन्दावन की परिक्रमा कर केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की बुद्धि शुद्धि की कामना की।

बता दें कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 46 दिन से जारी है। वही बीते शुक्रवार को सरकार और किसान संगठनों के बाच आठवें दौर की बैठक हुई, जिसमें कोई ठोस बात निकल कर सामने नहीं आई, वहीं अब 15 जनवरी को अगले दौर की वार्ता होगी। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि किसान संगठनों के नेता अगले दौर की वार्ता में चर्चा के लिए विकल्पों के साथ आएंगे। वहीं केन्द्र सरकार ने पहले ही नए कृषि कानूनों को लेकर पहले की कह चुकी है कि बिल निरस्त नहीं होगा। किसनों का इस बिल के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी है।
 

Ramkesh