भाजपा सरकार कर रही लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन: कांग्रेस

punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 07:53 PM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में कांग्रेस के किसान बचाओ-गाय बचाओ पदयात्रा के शनिवार को प्रस्तावित कार्यक्रम में हिस्सा लेने निकले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित अन्य नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जैन ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। पुलिस ने कांग्रेस के आज के कार्यक्रम के एक दिन पहले ही महानगर में आये पार्टी के सभी बड़े नेताओं तथा स्थानीय नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया था और आज जैसे ही यह लोग अपने अपने घरों से बाहर निकलने का प्रयास करने लगे ने तो उन्हें ऐसा करने से रोक दिया गया। जैन के घर के पास ही हनुमान मंदिर और शहीदी दिवस पर गुरुद्वारे मत्था टेकने के लिए भी जाने की इजाजत नहीं दी गयी। उनके झांसी के बाद दतिया पीताम्बरा माता के दर्शन और उसके बाद ललितपुर जाने के कार्यक्रम पर भी पुलिस की कार्रवाई ने पानी फेर दिया।

कांग्रेसी नेताओं के घरों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था और रोक के बावजूद जब  जैन और अन्य नेताओं ने बाहर जाने का प्रयास किया तो सभी को गिरफ्तार कर लिया गया । सभी को पुलिस लाइन लाया गया , यहां भी पुलिस का भारी इंतजाम किया गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसी तानाशाह सरकार नही देखी जो लोकतांत्रिक अधिकारों का इस तरह से हनन कर रही हैं। प्रदेश की योगी सरकार से आमजनता परेशानी का दंश झेल रही हैं।

पदयात्रा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ,मनीराम कुशवाहा, दीपक शिवहरे, युवराज सिंह यादव, प्रिंस कटियार, गिरजा शंकर राय, गौरव जैन, सम्यक जैन, फैजन खान, प्रदुम्न ठाकुर, अवनीत रावत, अरुण ठाकुर, अंकुर मिश्रा,ललित पटेल, अरिमर्दन सिंह, राजकुमार यादव,सौरभ साहू, धर्मेंद्र कुशवाहा आनंद राजपूत,अवनीत रावत,,सोनल पटेल, अंकुर मिश्र, रोहित ठाकुर प्रतीक दुबे, ब्रजेश नामदेव, अंशुल ,आनंद,भानू सहाय ,अशोक सक्सेना,रघुराज शर्मा, जगमोहन मिश्रा, विनय उपाध्यक्ष, मनोज तिवारी, को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया। पुलिस लाइन में सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह भी मौजूद हैं।
 

Ramkesh