अजय कुमार लल्लू के साथ बदले की भावना से काम कर रही BJP सरकार: राहुल गांधी

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2020 - 12:53 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल में बंद होने को लेकर भाजपा पर राहुल गांधी ने तंज कसा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश सरकार गरीब मजदूरों की आवाज को दबा रही है। उन्होंने कहा कि अजय कुमार लल्लू ने गरीबों मजदूरों की आवाज उठाई,जिससे बदले की भावाना से उन्हें जेल में सरकार ने बंद करा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीब मजदूरों की विरोधी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में क्या गरीब मजदूर की  आवाज  उठाना गुनाह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बदले की भावना से काम का रही है।
PunjabKesari
पार्टी विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा है कि मजदूरों की सेवा करने पर अजय कुमार लल्लू से प्रदेश सरकार बदला ले रही है। उन्होंने कहा कि आज उन की जमानत पर सुनवाई होनी थी लेकिन पहले की भांति उनकी केस डायरी को फिर से पेश नहीं किया गया। इससे प्रदेश सरकार का मजदूर विरोधी-लोकतंत्र विरोधी चेहरा लगातार उजागर हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने मुख्य सचिव को पत्र लिख कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  से विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' सहित अन्य पार्टी नेताओं व वकीलों को मिलने के लिए समय दिलाने का अनुरोध किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static