''BJP ने 60 लाख युवाओं के सपने तोड़े हैं, अब इन्हें वहीं सिखाएंगे सबक...'' बांदा में भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव

punjabkesari.in Thursday, May 16, 2024 - 03:46 PM (IST)

UP News: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज उत्तर प्रदेश के बांदा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पक्ष में वोट की अपील की और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में वैक्सीन से जान, तो भाजपा से संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। साथ ही उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने ही जानबूझकर पुलिस भर्ती का पेपर लीक कराया।

BJP ने 60 लाख युवाओं के सपने तोड़े हैंः अखिलेश
जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ''बीजेपी की प्रदेश सरकार ने ही जानबूझ कर पुलिस भर्ती का पेपर लीक कराया, ताकि आरक्षण के नाम पर नौकरी न देनी पड़े। 60 लाख युवाओं के सपने तोड़े हैं। अब वही युवा और उनके घर वाले भाजपा को सबक सिखाएंगे। चार चरणों के चुनाव में भाजपा चारों खाने चित हो गई है और अब न सिर्फ सुर बदले हैं, बल्कि आसुओं की नदी भी बहने लगी है।''

यह भी पढ़ेंः विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले-  यूपी में कांग्रेस गठबंधन के लिए एक सीट भी जीतना मुश्किल
भाजपा महंगाई बढ़ा रही हैः अखिलेश यादव
अखिलेश ने बढ़ रही महंगाई पर बात करते हुए कहा, ''आप सभी को सावधान कर रहा हूं। भाजपा महंगाई बढ़ा रही है। भाजपा ने जरूरत का सामान महंगा कर दिया है।10 साल में मोटरसाइकिल की कीमत दोगुनी कर दी है। बुखार की गोलियां भी दोगुनी हो गई हैं। अब अगर भाजपा की सरकार आ गई तो अभी तो फौज की नौकरी चार साल की हुई है। पुलिस की तीन साल की नौकरी हो जाएगी। आगे अखिलेश ने कहा इस बार बुंदेलखंड ने मन बना लिया है कि कोई भी सीट भाजपा को जीतने नहीं देगी। आपके एक वोट से दो सरकारें जाएंगी। इस बार भाजपा को सत्ता से हटाना है।''

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static