BJP ने नहीं किया राम मंदिर बनाने का वायदा: साक्षी महाराज

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2017 - 09:27 AM (IST)

नई दिल्ली\लखनऊ:आदित्यनाथ के सी.एम. बनने पर साक्षी महाराज का कहना है कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो भी वायदे किए हैं उन सभी वायदों को पूरा किया जाएगा। साक्षी महाराज का कहना है कि राम मंदिर बनाने को लेकर भाजपा ने कभी वायदा नहीं किया था। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाने में जो अड़चने हैं उन्हें जरूर दूर किया जाएगा।

साक्षी महाराज ने कहा कि अब केंद्र और यू.पी. में हमारी सरकार है और इन अड़चनों को जल्द दूर कर लिया जाएगा। बूचड़खाने बंद करने के बारे में साक्षी महाराज का कहना है कि यह बहुत पुराना रोग है। इसे खत्म करने में वक्त लगेगा। ट्रिपल तलाक पर साक्षी महाराज ने कहा कि इससे संबंधित जो भी वायदे सत्ता में आने से पहले किए गए थे उन सभी को पूरा करने के लिए हमारी पार्टी और सरकार प्रतिबद्ध है।