अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- BJP ने आम जनता को सताकर खरबपतियों को पहुंचाया फायदा

punjabkesari.in Sunday, Jan 31, 2021 - 03:50 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर किसानों को बदनाम करने और खरबपतियों को फायदा पहुंचाने का बड़ा आरोप लगाया है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने एक ट्वीट के जरिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा।

जानकारी मुताबिक अखिलेश यादव ने ट्वीट में कहा कि भाजपा द्वारा किसानों को बदनाम करने के प्रपंचों से किसान बहुत आहत हैं, भाजपा ने नोटबंदी, जीएसटी, श्रम कानून व कृषि कानून लाकर खरबपतियों को ही फायदा पहुँचाने वाले नियम बनाए हैं। भाजपा ने आम जनता को बहुत सताया है।

बता दें कि अखिलेश यादव  ने अपने दूसरे ट्वीट में भारतीय किसान यूनियन के नेता चौधरी राकेश सिंह टिकैत का नाम लिए बिना शायराना अंदाज में लिखा, "वो आँसू टपके बस दो आँख से हैं, पर दुख-दर्द वो लाखों लाख के हैं। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन के दौरान हुए बवाल के बाद किसान नेता राकेश सिंह टिकैत का मीडिया के सामने फफक-फफक कर रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

Anil Kapoor