UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, जीत के लिए बनाया मास्टर प्लान

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 02:22 PM (IST)

लखनऊ ( अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश में नगर निगमों के महापौर, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए अंतिम आरक्षण सूची जारी होने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। यूपी विधानसभा में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के हौसले बुलंद है, इससे नगर निगम चुनाव में भाजपा के छोटे बड़े नेता उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का दावा कर रहे है। इसे लेकर भाजपा ने अपने मास्टर प्लान को तैयार कर रही है। संगठन ने निकाय चुनाव में जीत के लिए दोनों डिप्टी CM को बड़ी जिम्मेदारी दी है। इन दोनो डिप्टी सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे है।



BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि 75 जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक की जा रही है। संगठन की तरफ से जारी दिशा निर्देश के अनुसार निकाय चुनाव को लेकर नई रणनीति बनाई जा रही है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।  उन्होंने बताया भूपेन्द्र चौधरी, धर्मपाल सिंह,राधा मोहन सिंह लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।  उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें:- अतीक की पत्नी शाइस्ता का BSP से कट सकता है टिकट, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से चल रही हैं फरार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को नगर निगमों के महापौर, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दिया है। उसके बाद सभी राजनीतिक पार्टी अपने जीत का दावा ठोक रही है। वहीं उत्तर प्रदेश विधान सभा में एक सीट पाने वाली बहुजन समाज पार्टी भी अपने जिताऊ उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारने वाली है। बहुजन समाज पार्टी पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

Content Writer

Ramkesh