UP में ताकतवर स्थिति में है BJP, विधानसभा चुनाव 2022 में दर्ज करेगी ऐतिहासिक जीतः मेनका गांधी

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 08:33 PM (IST)

सुलतानपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी से सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी ने रविवार को दावा किया कि गरीब और किसान के लिये कल्याणकारी योजनाओं को परवान चढ़ाने वाली भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में बेहद ताकतवर स्थिति में है और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने को तैयार है।       

गांधी ने जिले को 64 करोड़ की लागत से 97 किमी कुल लंबाई की 16 सड़कों की सौगात देते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को कोरोना महामारी की संकटकालीन स्थिति में नागरिकों की मदद के लिए क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सशक्त स्थिति में है। पार्टी विकास कार्यों व गरीबों व किसानों को दी गयी सुविधाओं तथा कार्यकर्त्ताओं द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की बदौलत एक बार फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगी।

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi