लोकसभा चुनाव पर BJP कर रही बड़ी तैयारी: एक बार फिर मुख्य भूमिका में सुनील बंसल, अहम बैठक आज

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 11:45 AM (IST)

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसै वैसे चुनावी बैठकों में रणनीतियों को धार देने का दौर बढ़ गया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय में गुरूवार सुबह करीब 11 बजे तय की गई। सूत्रों के मुताबिक, 2019 के लोकसभा चुनाव में जिन 16 सीटों पर भाजपा हारी थी, उन सीटों पर जीत को लेकर मंथन होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व महामंत्री संगठन सुनील बंसल इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
PunjabKesari
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। फिलहाल हारी हुई सीटों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने प्रत्येक सीट का दौरा कर लिया है। केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी रिपोर्ट नेतृत्व और केंद्रीय संगठन को दे दी है। इसी रिपोर्ट के इनपुट के आधार पर सुनील बंसल जरूरी दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश के संगठन में देंगे। जिसके आधार पर भारतीय जनता पार्टी इस बार मिशन 75 प्लस पर काम करेगी।
PunjabKesari
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में मुख्य रूप से उन सीटों पर चर्चा होनी है, जहां से बहुजन समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी की और समाजवादी पार्टी की जीत में बहुजन समाज पार्टी ने भारी मदद की थी। अब दोनों दलों का गठबंधन नहीं है ऐसे में भाजपा किस तरह से यहां पर फायदा उठाकर जीत हासिल कर सकती है। इस पर इस बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static