छलकपट से UP में कंपनी की सरकार बनाने पर तुली है BJP: अखिलेश यादव

punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 10:17 PM (IST)

लखनऊः आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जुबानी हमलों की बाढ़ सी आ गई है। आरोप-प्रत्यारोप की इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमक जुबानी हमला किया। यादव ने कहा कि चालाकी से लोकतंत्र पर अवैध कब्जा करने के षड्यंत्र में बीजेपी लगी हुई है। झूठ और छलकपट के साथ वह प्रदेश में विकास की घड़ी की सुई पीछे करना चाहती है।

यादव ने आगे कहा कि भाजपा को यह पता चल गया है कि जनता उसे हटाने जा रही है।  अखिलेश ने कहा जनता को लोकतंत्र बचाने के लिए पूरी सतर्कता और समझदारी से काम लेना होगा। यही आज का सबसे बड़ा राष्ट्रधर्म है। सपा प्रमुख ने कहा भाजपा की नीति और नीयत को देखते हुए तो ऐसा लगता है कि भाजपा कंपनी की सरकार बनाने पर तुली है।

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi