भाजपा तानाशाही से सरकार चलाकर अपना लोकतंत्र चला रही है: अखिलेश

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 09:16 AM (IST)

पीलीभीत: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तानाशाही से सरकार चलाकर भाजपा अपना लोकतंत्र चला रही है। अखिलेश यादव ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि यहां किसी को अपनी बात कहने तक का अधिकार नहीं रह गया। जो बोलता है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा जा रहा है। पीलीभीत में वन्यजीवों के हमले से मरने वालों की सुध ही नहीं ली जा रही है। अब ऐसी सरकार को भगाने के लिए जिले जिले में जाकर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने से पहले किसानों, नौजवानों के लिए जो भी घोषणा की थी,अब वह सब भूल गए। पेट्रोल और डीजल मंहगा हो गया तो बिजली की दरे ऐसी कर दी कि किसानों के साथ ही अन्य लोग भी दुखी है। पीलीभीत में हो रहे वन्यजीवों के हमले को लेकर कहा कि भाजपा के लोगों को कुछ नहीं दिख रहा है। बलरामपुर में 18 लोगों को बाघ ने मार दिया और पीलीभीत में भी कई लोगों की जान जा चुकी है। इन लोगों की भाजपा सुध नहीं ले रही है। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपना लोकतंत्र चला रही है, यहां पर उनके अलावा किसी को अपनी बात कहने का हक नहीं रह गया। विपक्ष के लोग बोले तो मुकदमा दर्ज कराया जा रहा। पास के ही शाहजहांपुर और रामपुर का मामला किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने बदले की भावना से सपा सांसद आजम खां पर 80 मुकदमें दर्ज कराए है। बकरी चोरी का मुकदमा लिखाया गया। वहां के प्रशासन से पूछा तो वे बोल नहीं पाये। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी भाजपा के सरकार का काम कर रही है।     

उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा में पुष्प वर्षा कराई जा रही जो एसपी और अधिकारी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का एक मात्र काम धर्म के नाम पर लोगों को भड़काना है और इसके अलावा कुछ नहीं है। यह भाजपा का राष्ट्रधर्म है और इसी को उसी को निभाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को हटाने के लिए ही अब हर जिला में जाकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर उनसे बात की जा रही है।  

अखिलेश यादव ने कहा कि रोजगार अब तक किसी को नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जो डायल 100 की पुलिस जनमानस की सुरक्षा के लिए लगाई गई जो बेलगाम होकर उगाही कर रही है। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं हो पा रहा तो, यूरिया खाद की ब्लैक हो रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद, हेमराज वर्मा, बदांयू के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, निर्वतमान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static