देश में BJP ही एक मात्र ऐसी पार्टी जिसमें सामान्य व्यक्ति भी पहुंच सकता है शीर्ष परः जितिन प्रसाद

punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 09:46 AM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल करने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि वह जीवन भर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पहली बार पहुंचे प्रसाद का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पटका पहना कर किया। इस मौके पर प्रसाद ने कहा ‘‘ मेरे गृह प्रदेश से आज मेरी नई राजनीतिक यात्रा प्रारम्भ हो रही है। मैं जीवन भर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा।

प्रसाद ने कहा  क्षेत्रीय दलें देश-प्रदेश व समाज का भला कभी नहीं कर सकती क्योंकि क्षेत्रीय व्यक्ति विशेष के ईद-गिर्द घूमती हैं, जहां देश-प्रदेश व समाज की प्राथमिकता दूसरे पायदान पर होती है।''उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश का सुरक्षित भविष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व भाजपा में ही संभव है। देश में भाजपा ही एक मात्र राष्ट्रीय दल रह गया है जहां, नीति निर्णय और उनका क्रियान्वयन संगठन व कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप होता है। भाजपा में सामान्य परिवार के व्यक्ति भी शीर्ष पदों पर पहुंच सकते है।       

Content Writer

Moulshree Tripathi