गांधी जयंती के अवसर पर BJP ने चलाया स्वच्छता अभियान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नेता रहे मौजूद

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 12:32 PM (IST)

लखनऊ: गांधी जयंती के अवसर पर आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारतीय जनता पार्टी  स्वच्छता अभियान चला रही है। इसी क्रम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ के गोमती नगर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा के कई नेता भी मौजूद रहे । इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष एक पार्टी नहीं  एक ट्रस्ट है, जिसे एक परिवार के द्वारा चलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने घर-घर संपर्क अभियान के तहत लोगों के घर पहुंच प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियों का पत्रक भेंट किया, साथ ही उनसे वार्ता करते हुए उन्हें प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों से रूबरू कराया।
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि सपा समेत  विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, “सपा,कांग्रेस, बसपा कोई पार्टी नहीं है, बल्कि वह एक ट्रस्ट हैं, जिन्हें एक परिवार चला रहा है।” उन्होंने बताया कि 26 सितम्बर से दो अक्टूबर तक घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लोग भाजपा पार्टी द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यों को जान सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का बूथ और मंडल अध्यक्ष भी प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static