भाजपा नेता का विवादित बयान, कहा-मुलायम सिंह के डीएनए में है दोष

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2017 - 03:35 PM (IST)

मेरठ (आदिल रहमान): विधानसभा चुनावों में एक के बाद एक विवादित बयानों का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। ऐसा ही एक मामला मेरठ से सामने आया है। जहां भाजपा के उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनीत शारदा ने सपा मुखिया मुलायम सिंह और कांग्रेसी युवराज को लेकर विवादित टिप्पणी कर डाली।

राहुल गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर के समर्थन में आयोजित एक सभा हई। जिसमें बीजेपी नेता विनीत शारदा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक बयान कर दिया। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को विदेशी कोख से जन्मा कहा। 

मुलायम सिंह के डीएनए में है दोषः विनीत शारदा
विनीत सहारा ने सीएम अखिलेश यादव की तुलना औरंगजेब से करते हुए कहा कि दाढ़ी वालों की सरकार को हटाना है। साथ ही सपा मुखिया मुलायम सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुलायम सिंह के डीएनए में दोष है। उन्होंने यह गलत बयानबाजी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल व मेरठ से बीजेपी सांसद ऱाजेंद्र अग्रवाल व अन्य बीजेपी नेताओं  की उपस्थिति में की। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें