पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP के दिग्गज नेता का निधन, PM Modi ने जताया शोक; भाजपा को मजबूत बनाने में रहा अहम योगदान
punjabkesari.in Thursday, Jan 08, 2026 - 04:48 PM (IST)
Kabindra Purkayastha Death : पूर्व केंद्रीय मंत्री और असम के वरिष्ठ बीजेपी नेता कबींद्र पुरकायस्थ का 7 जनवरी 2026 को निधन हो गया। उन्होंने 95 साल की उम्र में सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
भाजपा को मजबूत बनाने में अहम योगदान
कबींद्र पुरकायस्थ असम की राजनीति में एक सम्मानित और अनुभवी नेता माने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक करियर में संगठन और समाज के लिए अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भाजपा को राज्य में मजबूत बनाने के लिए अहम योगदान दिया है। यही वजह है कि उनके निधन की खबर सामने आते ही असम की राजनीति और समाज में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उन्हें उनके जनसेवा कार्यों और राजनीतिक योगदान के लिए याद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'तुम हिंदू, AMU में नहीं पढ़ा सकती', महिला प्रोफेसर का डीन पर गंभीर आरोप, बोलीं- 27 सालों से उत्पीड़न झेल रही, गर्भपात हुआ....
पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दिग्गज नेता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि कबींद्र पुरकायस्थ जी समाज सेवा के लिए समर्पित नेता थे और असम के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। राज्य में भाजपा को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है।

अपने शोक संदेश में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार और समर्थकों के साथ हैं और अंत में ‘ओम शांति’ लिखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

