BJP नेता राहुल शर्मा ने थामा RLD का दामन, युवा लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की दी गई जिम्मेदारी

punjabkesari.in Sunday, Dec 05, 2021 - 10:48 AM (IST)

लखनऊ: यूपी में चुनावी मौसम चल रहा है ऐसे में नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा के नेता राहुल शर्मा ने राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है। राष्ट्रीय लोक दल ने राहुल शर्मा को युवा लोकदल का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। उन्हें राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया है। राहुल शर्मा ने पिछले दिनों भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के चलते भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वह युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पद पर थे।

इस बारे में राहुल शर्मा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी पिछले कुछ सालों से जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की किसान वर्ग विरोधी नीतियों के चलते मैंने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देकर चौधरी चरण सिंह के दिखाइए रास्ते और चौधरी अजीत सिंह के मार्गदर्शन में किसानों के लिए कार्य कर रही पार्टी राष्ट्रीय लोकदल से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोक दल का दामन थामा है। पार्टी ने जो मुझे दायित्व दिया है। उसे निष्ठा के साथ निभाऊंगा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत जी के साथ मिलकर पार्टी के लिए तन मन से काम करूंगा।

देश में किसानों की माली हालत सुधारने के देश में भाजपा कोई काम नहीं कर रही है। किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य तक नहीं दिया जा रहा है। अगर उत्तर प्रदेश में लोकदल के समर्थन से सरकार बनी तो प्रदेश के किसानों को समर्थन मूल्य से ऊपर दाम दिलाने का काम राष्ट्रीय लोक दल का पहला काम होगा। राहुल शर्मा भाजपा 2017 बरोली विधानसभा और 2019 अलीगढ़ लोकसभा से प्रबल दावेदार थे। माना जा रहा है लोकदल और समाजवादी पार्टी का गठबंधन 2022 में बरोली से प्रत्याशी बना सकता है। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj