भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 12:35 PM (IST)

महराजगंज: जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने देर रात भाजपा नेता गौरव जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी  पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नेता को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं और परिजनों शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पीड़ित परिवार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक मामला चिउरहां स्थित शराब की दुकान के पास बिरयानी सेंटर का बताया जा रहा है। जहां पर भाजपा नेता आरोपियों ने फोन कर बुलया।  फिर उन की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक गौरव नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल के भांजे थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर लिया।  पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस मामले में दुकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।



उन्होंने बताया सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को सलाखों के पीछे भेज कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। 

Content Writer

Ramkesh